Ganesh Chaturthi 2023: अंबानी परिवार के जश्न में पूरे परिवार साहित पहुंचे 'जवान' अभिनेता शाहरुख खान

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे देश में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जा रह है, हर तरफ इसको लेकर सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। आम इंसान से लेकर फिल्मी सितारों और राजनेताओं तक के घरों में बप्पा का स्वागत किया जा रहा है।
इसी सबके बीच में अंबानी परिवार में भी गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2023) का खास जश्न रखा गया है। इस जश्न में कई सारे बड़े सितारें और राजनेता शामिल हुए हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अंबानी परिवार के इस खास और शानदार गणेश उत्सव जश्न में जवान एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अपने पूरे परिवार साहित शामिल हुए।
अंबानी परिवार के जश्न में शाहरुख खान-
मुंबई में अंबानी परिवार का कोई जश्न या पार्टी हो और बॉलीवुड सितारें नजर ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। हमेशा ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर 'एंटीलिया' में कुछ खास होता है तो सितारें अपनी उपस्थिति दर्ज कराते ही हैं।
बीती रात गणेश उत्सव का जश्न 'एंटीलिया' में बहुत ही शानदार तरीके से हुआ इसमें कई सितारें पहुंचे। इस बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आए, क्योंकि शाहरुख खान अपने पूरे परिवार साहित इस जश्न में शामिल हुए।
सबका ध्यान शाहरुख खान के परिवार ने अपनी तरफ खींच लिया। शाहरुख खान के साथ इस इवेंट में उनकी बेटी सुहाना खान और पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम भी दिखाई दिए। गौरी खान और सुहाना भी ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे। अबराम भी इस दौरान कुर्ता पजामा में काफी अच्छे दिख रहे थे।
मुकेश अंबानी के घर शाहरुख खान एकदम नए लुक में नजर आए। शाहरुख खान के इस नए लुक पर फैंस फिदा हो गए। किंग खान के इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जाहिर है कि इस वक्त शाहरुख खान जवान के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
फिल्म जवान के बाद सुर्खियों में शाहरुख-
सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। फैंस अभिनेता की एक झलक के लिए सब कुछ करने को तैयार है। गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और शानदार कमाई की। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा नजर आई थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है, फिल्म अभी भी कमाई कर रही हैं। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान का अलग क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












