पूरे अंबानी परिवार ने मिलकर उतारी गणपति बप्पा की आरती, एंटीलिया में हुआ भव्य आयोजन, देखें वीडियो...

Ganesh Chaturthi 2023 inside celebration video of ambani house antilia

गणेश चतुर्थी की धूमधाम इन दिनों काफी ज्यादा देखी जा रही है। जिसमें आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक चर्चा का विषय बन गए हैं। सेलिब्रिटीज अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच अंबानी परिवार लाइमलाइट में आ गया है। दरअसल 19 सितंबर को अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। इस गणेश उत्सव में कई सारे सितारे मौजूद हुए। जिन्होंने इस आयोजन को और भी ज्यादा भव्य बना दिया।

नातिन आदिया को दिलाया बप्पा का आशीर्वाद

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव को काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पूरा परिवार हाथों में आरती की थाली लेकर गणेश जी की पूजा करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अब एंटीलिया हाउस की एक और वीडियो सामने आई जिसमें नीता अंबानी खुद बप्पा के सामने हाथ जोड़े हुए नजर आई। उसके अगले ही पल वह अपनी नन्ही सी नातिन आदिया को गोद में उठा बहुत ही प्यार से बप्पा का आशीर्वाद दिलाती हुई नजर आई।

देवरानी-जेठानी के बीच दिखा प्यार

इसी उत्सव के दौरान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका और अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट एक साथ में गणेश चतुर्थी की पूजा करते हुए नजर आए। दोनों देवरानी जेठानी की जोड़ी काफी ज्यादा लोगों को पसंद आई। इसी वीडियो के दौरान आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी भी भगवान गणेश जी की पूजा करके आशीर्वाद लेते हुए देखे गए।

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुए दिग्गज सितारे

इस गणपति उत्सव के कार्यक्रम में शाहरुख खान की कुछ खूबसूरत झलकियां भी नजर आई और आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी यहां पर शामिल हुए थे। जिम हेमा मालिनी से लेकरशाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ में आए और बप्पा का आशीर्वाद लिया।

More from Filmibeat

Read more about: ganesh chaturthi 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X