गणेश चतुर्थी 2020: शिल्पा शेट्टी समेत इन सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा, कोरोना में ऐसा अंदाज- PICS
देशभर में कोरोना के चलते डर का माहौल है। लेकिन अब कई महीने बीत जाने के बाद लोग इस डर से उबरने और न्यू नॉर्मल में प्रवेश कर रहे हैं। राखी के बाद अब गणपति बप्पा के पधारने की धूम देखी जा सकते हैं। बॉलीवुड जगत से गणेश चतुर्थी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर नील नीतिन मुकेश के कोरोना काल के बीच गणपति बप्पा का वेलकम करते नजर आए। शिल्पा शेट्टी की तमाम तस्वीरें और वीडियो देखने को मिली।
शिल्पा शिट्टे मास्क और गल्व्स के साथ गणपति बप्पा का वेलकम करती नजर आईं। वही नील नीतिश मुकेश के घर भी बेहद खूबसूरत बप्पा की मूर्ति दिखाई दी। वह भगवान गणेश के दर्शन अपने फैंस को करवाते भी दिखे। बता दें गणेश चतुर्थी की धूम अक्सर बॉलीवुड में देखने को मिलती है। खास तौर पर इस त्यौहार की रौनक महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में देखने को मिलती है। इस बार कोरोना के चलते गणेश चतुर्थी की धूम कुछ फिकी भी नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications











