कुली नंबर 1 रीमेक के 'स्पेशल गाने' के लिए वरुण और सारा को ट्रेनिंग दे रहें हैं गणेश आचार्य
सुपरस्टार वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा है। सारा अली खान और वरुण धवन फिल्म को शानदार बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वरुण और सारा के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस समय दोनो गणेश आचार्य से किसी गाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं जो कि फिल्म में धमाका करने वाला है।
वरुण धवन ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। ये फिल्म 1 मई को रिलीज़ हो रही है। इसे वाशु भगनानी भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म के बारे में पहले भी बात करते हुए वरूण ने बताया वरूण ने बताया, कुली नं. 1 मेरे प्रोडक्शन हाउस की पेशकश है। इसलिए मैं फिल्म के साथ हर स्तर पर जुड़ा हुआ हूं। करण से मैंने सीखा कि फिल्म के साथ जुड़ते कैसे हैं।
जो कुछ भी फिल्म में होता है वो हमारी ज़िम्मेदारी है। ये फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की शानदार फिल्म की रीमेक है जिसे डेविड धवन ने निर्देशित किया था। अब फिर से डेविड इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











