नाना पाटेकर पर तनुश्री के बयान पर भड़के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, अभिनेत्री को बताया..
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के एक बयान ने काफी ज्यादा सनसनी मचा दी है। उन्होने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होने उनके साथ फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इसके बाद इस केस में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का बयान है क्योंकि तनुश्री ने उस किस्से में जिक्र किया था कि गणेश उस गाने कोरियोग्राफर थे। तनुश्री के अनुसार गाना सोलो फिल्माया जाना था लेकिन नाना बार बार आकर उनको स्टेप सिखाने की कोशिश कर रहे थे और उनके साथ एक इंटिमेट सीन करना चाहते थे।
इसकी शिकायत करने पर तनुश्री को फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। इस बारे में आचार्य का कहना है कि उनको इस बारे में फिलहाल ज्यादा याद तो नहीं है लेकिन हां कुछ अनबन तो जरूर हुई थी जिस कारण शूटिंग रोक दी गई थी।

उन्होने कहा कि तनुश्री ने जिस तरह के आरोप लगाए है ऐसा नाना पाटेकर नहीं कर सकते हैं क्योंकि वो एक अच्छे इंसान है। गणेश ने इसके अलावा कहा कि जिस गाने की शूटिंग हो रही थी वो ड्यूट गाना था।
इसका मतलब ये हुआ कि कोरियोग्राफर गणेस आचार्य ने तनुश्री दत्ता के बयान को झूठा करार दिया है। देखना ये है कि अब तनुश्री का इस पर कैसा रिएक्शन आता है और वो अब मीडिया के सामने आती है या नहीं..


Click it and Unblock the Notifications











