वाह! Hey Bro में दिखा बॉलीवुड का दोस्ताना, सबने किया FREE में काम

अपने अलग अंदाज के लिए पॉपुलर गणेश आचार्य अपनी फिल्म 'हे ब्रो' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फिल्म 'हे ब्रो' के लिए उन्होंने लगभग 40 किलो वजन और बढ़ाया है। जी हां, वहीं इस फिल्म में आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी गणेश के साथ थिरकते दिख जाएंगे। इन सबमें स्पेशल बात यह है कि गणेश की इस फिल्म में काम करने के लिए किसी भी स्टार ने पैसे नहीं लिए हैं।

hey bro

गणेश आचार्या की फिल्‍म 'हे ब्रो' का निर्देशन अजय चंढोक ने किया है। फिल्‍म में एक्‍शन-कॉमेडी का जबरदस्‍त तड़का लगा है। वहीं, फिल्म का गाना 'बिरजू' काफी मजेदार है, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने में अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन डांस करते दिख रहे हैं।

गणेश के होम प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में कई सुपरस्टार्स की जरूरत पड़ी थी। किसी ने फिल्म में डांस किया है तो कोई कैमियो निभाएगा। इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रभु देवा और रणवीर सिंह नजर आयेंगे। गौरतलब है कि गणेश ने सालों से इंडस्ट्री में कोरियोग्राफी की दुनिया में नाम कमाया है।

लगभग हर बड़े सितारे के साथ काम कर चुके में गणेश ने जब फिल्‍म के लिए हाथ बढ़ाया तो पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया। आपको बता दें, हे ब्रो में मुख्य किरदार वो खुद निभा रहे हैं। 27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर गणेश का कहना है कि,' फिल्‍म को लेकर मैं काफी उत्‍साहित हूं। फिल्‍म में मैंने एक्शन किया है और उम्मीद करता हूं कि फिल्‍म दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X