राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म केस: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने दिया साथ - अनुराग, एकता भी ऐसी फिल्में बनाते हैं

राज कुंद्रा को सोमवार देर रात पॉर्न फिल्म बनाने और उसे एप के ज़रिए बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और इसके बाद से लोग लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। अब गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने भी अपने publiscist के ज़रिए इस मुद्दे पर अपना बयान जारी किया है। गहना वशिष्ठ के वीडियो भी उस एप पर मौजूद थे जिसके लिए राज को गिरफ्तार किया गया है।

गहना वशिष्ठ इन वीडियो को पॉर्न कहने से साफ इंकार करती हैं। गहना का कहना है कि ये सब erotica इंडस्ट्री का हिस्सा है और ऐसी फिल्में तो बॉलीवुड में भी बनती हैं। हालांकि, गहना वशिष्ठ ने अपने बयान में कहीं भी राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म गिरफ्तारी पर बात नहीं की है।

बोल्ड कंटेंट और पॉर्न अलग बातें

बोल्ड कंटेंट और पॉर्न अलग बातें

गहना वशिष्ठ की टीम ने कहा, कानून के अपने नियम और कायदे हैं और वो उसी हिसाब से आगे की कार्यवाही करेगा। हमें मुंबई पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है लेकिन उन्हें पॉर्न को erotica के साथ या फिर bold कंटेंट के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए।

कोर्ट में चल रहा है केस

कोर्ट में चल रहा है केस

हमने हमेशा माना है कि मुंबई पुलिस, विश्व की सबसे अच्छी पुलिस फोर्स में से एक है। कोर्ट, इस केस की सुनवाई के दौरान ये तय कर ही लेगी कि कौन असली मुजरिम है और किसे केवल मोहरे और कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया गया है। इससे आगे हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं।

ज़मानत पर छूटी हैं गहना

ज़मानत पर छूटी हैं गहना

इसी केस के सिलसिले में गहना जेल से ज़मानत पर छूटी हुई हैं और वो ज़्यादा कुछ कह कर अपने केस में अपना पक्ष रखने का मौका नहीं गंवाना चाहती हैं। लेकिन पुलिस को इस मामले की और जांच करनी चाहिए क्योंकि कई परदों के पीछे ऐसे कई अमीर और फेमस लोगों के नाम जुड़े हुए हैं।

अनुराग कश्यप भी यही बनाते हैं

अनुराग कश्यप भी यही बनाते हैं

इनमें से कोई भी फिल्म पॉर्न फिल्म नहीं है। ये केवल बोल्ड फिल्में हैं जो एकता कपूर, अनुराग कश्यप, विभु अग्रवाल जैसे कई प्रोड्यूसर बनाते हैं। बाकी एप जैसे कि नेटफ्लिक्स और अमेज़ॉन का कंटेंट इससे भी ज़्यादा बोल्ड रहता है।

आप भी देखिए ये फिल्में

आप भी देखिए ये फिल्में

गहना वशिष्ठ के पब्लिसिस्ट ने इस बयान में ये भी कहा कि इंसान को सबसे पहले बोल्ड फिल्म, erotica और पॉर्न में अंतर समझने की ज़रूरत है। मैं लोगों से निवेदन करूंगी कि आप पहले ये फिल्में देखिए और तब ही इन पर अपनी टिप्पणी दीजिए। पुलिस ने इस केस को काफी गलत तरीके से समझा है।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को लगातार इस केस के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।

गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ को भी कुछ समय पहले ही इस मामले में कोर्ट फिल्म से ज़मानत मिली है। उन्हें फरवरी में पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। माना गया था कि उन्होेंने पॉर्न फिल्में बनाकर ही लगभग 36 लाख रूपये कमाए हैं। गहना वशिष्ठ एक एडल्ट स्टार हैं और वो एकता कपूर के एडल्ट शो गंदी बात का हिस्सा रह चुकी हैं।

gandi-baat-actress-gehna-vasisth-defends-raj-kundra-s-porn-film-arrest-calls-it-erotica-and-bold

मुंबई में पॉर्न इंडस्ट्री की जांच की शुरूआत फरवरी में हुई थी जिसके बाद कई मॉडल और एक्टर्स गिरफ्तार हुए थे। इन 9 लोगों की गिरफ्तारी में से कई लोगों का नाम उसी एप से जुड़ा था जिस पर राज कुंद्रा की कंपनी ने पैसे लगाए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X