..................... Gandhi, Hitler in Hail Hitler | ''गांधी और हिटलर को साथ दिखांएगे'' - Hindi Filmibeat

''गांधी और हिटलर को साथ दिखांएगे''

By Staff

Hitler [image from a movie]
फिल्‍म निर्माता राकेश रंजन एक ऐसी फिल्‍म बनाने जा रह है जिसमें वे गांधी और जर्मन तानाशाह हिटलर को एक साथ पेश करेंगे। इस फिल्‍म का नाम उन्‍होंने रखा है हेल हिटलर। और इसमें काम करने के लिए आशुतोष राणा, नेहा धुपिया, विनय पाठक, अनुपम खेर और पंकज कपूर से बात की जा चुकी है।

अब जैसा कि सब जानते है महात्‍मा गांधी और एडोल्‍फ हिटलर दोनो में कितनी भिन्‍नता है। अगर उन दोनो के व्‍यक्तित्‍व को लेकर कोई फिल्‍म बनाए तो कितनी महत्‍वपूर्ण बात है। राकेश रंजन की यह पहली फिल्‍म होगी।

उन्‍होंने अपनी फिल्‍म के बारे में बताया कि लोग हिटलर के बुरे पहलुओं को ही जानते है, लेकिन उसके अंदर मानवीय गुण भी थे और बहुत कम लोग ही जानते होगे कि उसने भारतीय सेना का समर्थन किया था। इसलिए मैं हिटलर के उन पहलूओं को पेश करना चाहता हूं।

एक करोड़ के बजट के साथ जनवरी से इस फिल्‍म की शुटिंग शुरू हो जाएगी। राकेश ने यह भी बताया कि यह फिल्‍म रिसर्च पर आधारित है हम अपनी तरफ से कुछ नया नही जोड़ेगे।

मुलत: वे गांधी और हिटलर के विचारधारा के अंतर को पेश करने की कोशिश करेंगे। इस फिल्‍म के निर्माता और लेखक नलिनी सिंह ने बताया कि इस फिल्‍म के जरिए हम 1940 के दशक के दो महान व्‍यक्तित्‍व के बारे में बात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X