..................... Ganapati departed from Shilpa Shetty's house, the actress was seen dancing! शिल्पा शेट्टी के घर से विदा हुए गणपति, थिरकतीं हुईं नजर आईं अभिनेत्री! - Hindi Filmibeat

Visarjan- शिल्पा शेट्टी के घर से विदा हुए गणपति, थिरकतीं हुईं नजर आईं अभिनेत्री!

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के यहां से इस वक्त गणपति विसर्जन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। हर साल भगवान गणेश को घर लाने वाली शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को उन्हें विदाई दी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ नजर आईं। इसके अलावा इस दौरान उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनकी मां भी नजर आईं हैं। शिल्पा शेट्टी बुधवार को भगवान गणेश को घर में लाईं थीं।

इसी के साथ उनको मुंबई में उनके आवास के बाहर उत्सव के दौरान नृत्य करते हुए देखा गया। शिल्पा शेट्टी के लिए उत्सव की शुरुआत तब हुई, जब वह बुधवार को अपने परिवार के साथ भगवान गणेश को घर ले आईं।

shilpa shetty, शिल्पा शेट्टी

अभिनेता ने उत्सव से कई तस्वीरें पोस्ट कीं। बुधवार को अभिनेत्री ने उत्सव से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके बच्चे वियान और समीशा भगवान गणेश की मूर्ति के साथ पोज दे रहे हैं।

उनके कैप्शन में लिखा है, "और वह वापस आ गए हैं... गणपति बप्पा मोरया। साल का मेरा पसंदीदा समय।" शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। इस वक्त भी उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X