Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन और अमिताभ बच्चन स्टारर फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म, जबरदस्त झलक

Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म "गणपत" का रोमांचक टीज़र रिलीज कर दिया गया है। और कोई शक नहीं कि ये काफी शानदार और अलग है, जैसा आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म में दर्शकों ने नहीं देखा होगा।
यह टीज़र, "गणपत" की दुनिया की एक आकर्षक झलक, एक सिनेमाई अनुभव देता है जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। टॉप लेवल के विजुअल इफेक्ट्स, एक एपिक पैमाना और एक दिलचस्प कहानी के साथ, "गणपत" भारतीय सिनेमा में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
इंटरनेशनल स्तर के विजुअल इफेक्ट्स
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के टीज़र को जो चीज़ वास्तव में अलग बनाती है, वह है इसका शानदार वीएफएक्स वर्क। निर्माता जैकी भगनानी ने दर्शकों के सामने वर्ल्ड क्लास फिल्म लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। और टीज़र इसका गवाह है जो अपनी विजुअल भव्यता से दर्शकों को हैरान करता है।
2070 AD की कहानी है गणपत
क्वीन और सुपर 30 जैसी फिल्में दे चुके निर्देशक विकास बहल द्वारा बनाई गई इस फ्यूचरिस्टिक एक्शन शो में पावर-पैक स्टारकास्ट को शामिल किया गया है। टीजर में आप टाइगर श्रॉफ, कृति और बिग बी की झलक भी देख सकते हैं। फिल्म में 2070 AD की बात हो रही है। गणपत एक योद्धा है जो दुश्मनों से सबकी रक्षा करता है।
निर्माता जैकी भगनानी ने प्रोजेक्ट के बारे में अपना उत्साह शेयर करते हुए कहा, "हम अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म में से एक को रिलीज करने के लिए रोमांचित हैं। इस फिल्म को जुनून और एक अनोखे नजरिए के साथ तैयार किया गया है। यह दर्शकों को कई सरप्राइज देगी।"
गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपत - अ हीरो इज बॉर्न का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











