..................... गणपथ रिलीज डेट: टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन स्टारर गणपथ की रिलीज डेट का ऐलान, दशहरा के खास मौके पर देगी दस्तक | Ganapath release date: Amitabh Bachchan, Tiger Shroff, Kriti Sanon film to be come on Dusshera - Hindi Filmibeat

Ganapath Release Date: टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन स्टारर गणपथ की रिलीज डेट का ऐलान, दशहरा के खास मौके पर देगी दस्तक

ganapath-release-date-amitabh-bachchan-tiger-shroff-kriti-sanon-film-to-be-come-on-dusshera

Ganapath Release Date: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर भारत की पहली डायस्टोपियन एक्शन थ्रिलर गणपत का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ.. क्योंकि पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने एक पावर पैक्ड अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि गणपत हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु सहित पांच भाषाओं में 20 अक्टूबर 2023 को दशहरा के खास मौके पर रिलीज होगी।

जारी वीडियो में टाइगर श्रॉफ रॉ अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल में टाइगर को उनके फोरआर्म पर एक टैटू बनवाते हुए कैप्चर किया गया था जो फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंटमेंट के लिए एक बड़ा खुलासा था।

वहीं इस फिल्म में टाइगर और कृति सैनन के साथ लेजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन के भी होने की घोषणा की गई है, जो फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में यह पहली बार होगा जब दर्शक अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ को एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे।

इस अनाउंसमेंट के बाद से ही गणपथ पार्ट 1 को लेकर लोगों की एक्टसाइटमेंट तेज हो गई है। ऐसा होगा भी क्यों नही आखिर बेस्ट इंडियन डायस्टोपियन अनुभव के भरी हुई ये फिल्म दर्शकों से भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा जो करती है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी नहीं देखे गए पावर-पैक एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने साझा किया, "मैं हमेशा सिनेमा के जरिए इस नई दुनिया को देखने का प्रशंसक रहा हूं और इसलिए फिल्म को लेकर मैं इतना उत्साहित हूं। मैं दर्शकों को गणपत की इस नई डायस्टोपियन दुनिया को देखने और अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। हमेशा की तरह, हमारी कोशिश दर्शकों के लिए लार्जर दैन लाइफ सिनेमा लाने की रही है और गणपत निश्चित रूप से अपनी अनूठी और खूबसूरत स्टोरीटेलिंग के साथ आपको रोमांचित करेगी।"

विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने निर्मित किया हैं। यह भारत की पहली डायस्टोपियन एक्शन थ्रिलर है जो 20 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X