'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा कोरोना की चपेत में, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
HBO की लोकप्रिय टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा भी कोरोना वायरस की चपेत में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस टेस्ट की पुष्टि होने के बाद अपनी पीड़ा को साझा किया। हॉलीवुड एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी साझा किया।
हाल में ही 'गेम ऑफ थ्रोन्स' मशहूर एक्टर क्रिस्टोफर हिव्जु को भी कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। अब इसी टीवी सीरीज की एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा ने कोरोना पॉजिटिव की बात साझा की है।

इंदिरा ने लिखा कि 'मैं बेड पर हूं और मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं सभी के लिए कामना करती हूं कि सब स्वस्थ व सुरक्षित रहें। बहुद दुख की बात है कि पूरी दुनिया के तमाम शो आदि इस वायरस के चलते कैंसिल हो गए हैं।' उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंदिरा तमाम चर्चा में शामिल हो गई।
बता दें कोरोना वायरस की चपेत में हजारों लोग व सेलिब्रेटिज आ चुके हैं। विश्वभर में इसे लेकर कोहराम मचा हुआ है। वर्ल्ड इकनॉमी के साथ साथ एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री ठप हो गई है। तमाम शूटिंग और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
46वर्षीय इंदिरा वर्मा ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में एलारिया सैंड का रोल प्ले किया था। इस टीवी सीरीज ने पूरी दुनिया में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। पिछला सीजन इसका आखिरी था।


Click it and Unblock the Notifications