Game of Thrones एक्ट्रेस ने RRR को कहा 'Sick Movie', जूनियर एनटीआर- रामचरण के गाने पर भी किया कमेंट

Game of Thrones Actress on RRR: एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म RRR रिलीज के महीनों बाद भी दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने ना सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भारी सफलता हासिल की है। जहां एक तरफ फिल्म ने ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में जगह बना ली है, वहीं दूसरी ओर गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस नताली इमैनुएल ने फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिये हैं। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखते हुए RRR शानदार फिल्म बताया है।
नथाली इमैनुएल ने ट्विटर पर 'आरआरआर' फिल्म को लेकर 9 ट्वीट किए। पहले उन्होंने फिल्म के बारे में लिखते हुए उसे (Sick) बताया। उन्होंने लिखा, RRR is a sick movie and no one can tell me otherwise.. हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने सफाई में कहा कि sick से उनका मतलब great है।
अगले ट्विट में एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट, राम चरण और जूनियर एनटीआर की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा की सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट की तारीफ बनती हैं। वहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस एली जेनी को लेकर भी उन्होंने काफी पॉजिटिव बातें लिखी हैं।
बता दें, आरआरआर को ऑस्कर के लिए इसके गाने 'नाचो नाचो' के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, आरआरआर को 2023 गोल्डन ग्लोब्स के लिए भी दो श्रेणियों में नामांकित किया गया है और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए पांच नामांकन प्राप्त किए हैं।
'आरआरआर' के मेकर्स ने फिल्म को ऑस्कर के 14 कैटेगरी में सबमिट किया था, उनमें स्क्रीनप्ले, स्कोर, एडिटिंग, साउंड, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और एडिटिंग शामिल हैं। बहरहाल, अवार्ड की घोषणा तो अभी दूर है.. लेकिन कोई शक नहीं कि इस फिल्म ने ग्लोबल मैप पर पॉपुलैरिटी और प्यार पाया है। जो कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।


Click it and Unblock the Notifications