सोनी ने गेम के लिए मांगी माफ़ी

सोनी के लिटिलबिगप्लानेट नामक वीडियो गेम के बैकग्राउंड संगीत में कुरान के कुछ शब्द हैं और कंपनी को चिंता थी कि मुसलमान इसका बुरा न मान जाए.
इस आशंका के बाद इस गेम की प्रतियां विभिन्न दुकानों से वापस बुला ली गई हैं.
सोनी ने इसके लिए माफ़ी मांगी है और कहा है कि अगले महीने इस गेम का नया वर्ज़न जारी किया जाएगा.
ऑनलाइन खेले जाने वाले इस गेम को खेलने वाले एक व्यक्ति ने सोनी को इस गेम में कुरान के शब्द होने की जानकारी देते हुए बताया था कि ऐसे गेम में कुरान के शब्द लाकर उसे संगीत के साथ मिक्स करना मुस्लिम समुदाय को दुख पहुंचा सकता है.
उल्लेखनीय है कि अठारह महीने पहले सोनी के एक गेम में मानचेस्टर कैथेडरल में एक खूनी खेल दिखाया गया था जिसके बाद सोनी ने चर्च ऑफ इंग्लैंड से माफ़ी मांगी थी लेकिन गेम वापस नहीं लिया गया था.
सोनी के नए गेम लिटिलबिगप्लानेट को मीडिया मॉलिक्यूल ने तैयार किया है.


Click it and Unblock the Notifications