अभिषेक के नाम पर जुआ

चूंकि अप्रैल में ही उन्हें ऐश्वर्य राय का साथ मिला और इसलिए उन्हें पूरा यकीन हैं कि उनकी दोनों फिल्में दर्शकों को पसंद आयेगी। लेकिन सूत्रों के अनुसार अभिषेक नहीं चाहते थे कि उनकी दोनों फिल्में एक ही महीने में रिलीज हों। चूंकि उनकी कई फिल्में कई दिनों से हिट नहीं हो रहीं. इसलिए अभिषेक को इस बात का भी डर है कि अगर गेम में लोगों को उनका किरदार पसंद नहीं आया तो लोग फिर दम मारो दम भी देखना पसंद नहीं करेंगे।
बहरहाल मीडिया रिसर्च एजेंसी टैम ने तो उन्हें मुस्कुराने की वजह दे दी है। एजेंसी ने हाल ही मैं ब्रैंड्स को नजर में रखते हुए एक सवर्ेक्षण कराया, जिसमें अभिषेक को सबसे टॉप पर रखा गया है । वे फिलहाल सेलिब्रिटी ब्रांड एंबैस्डर के रूप में सबसे शीर्ष पर है।


Click it and Unblock the Notifications











