..................... Gali Guleiyan- मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा, शूटिंग के दौरान मानसिक समस्या से जूझ रहे थे Gali Guleiyan- Manoj Bajpayee revealed that he was suffering from mental problem during shooting - Hindi Filmibeat

Gali Guleiyan- मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा, शूटिंग के दौरान मानसिक समस्या से जूझ रहे थे

manoj bajpayee

मनोज बाजपेयी एक बेहतरीन कलाकार हैं और इस वक्त अपने एक प्रोजेक्ट को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उनकी फिल्म गली गुलियां लोगों को पसंद आ रही है और हाल ही में ये डिजिटल रिलीज हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रिलीज के बाद मनोज बाजपेयी ने काफी राहत भरी सांस ली है क्योंकि वो बड़ी समस्या से जूझ रहे थे। खुद मनोज बाजपेयी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस फिल्म के कारण वो अपना मानसिक संतुलन खोने वाले थे।

ये वो समय था जब वो अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रहे थे। ये समस्या इतनी बढ़ने वाली थी कि मनोज बाजपेयी को फिल्म की शूटिंग तक रोकनी पड़ी थी। गौरतलब है कि फिल्म एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है और अब अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीमिंग हो रही है।

मनोज बाजपेयी ने खुद की खुलासा करते हुए कहा, ''इस भूमिका की तैयारी के दौरान मैं अपनी मानसिक स्थिरता खोने के कगार पर थी, इतना कि मुझे शूटिंग रोकनी पड़ी। गली गुलियां, अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण और पुरस्कृत भूमिकाओं में से एक, आखिरकार अमेज़न प्राइम पर आ गई है।"

चर्चा में है बयान-

इस बयान के बाद मनोज बायपेजी के फैंस इस वक्त उनकी तबियत पूछ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनके स्वास्थ को लेकर दुआ की जा रही है। सभी जानते हैं कि वो अपने किरदार से किसी भी फिल्म में दम भर देते हैं और कभी कभी ये खुद के लिए काफी नुकसानदेह साबित होता है। यही कारण है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो काफी परेशान हो गए थे।

वर्कफ्रंट-

मनोज बाजपेयी के पास फिल्में और वेब सीरीज की लाइन लगी हुई है और आने वाला साल उनके लिए दमदार साबित होने वाला है। कोरोना काल के दौरान उनके करियर की रफ्तार धीमी जरूर हुई थी लेकिन सभी को पता था कि एक बड़े धमाके के साथ मनोज वापसी करेंगे। उनके नाम एक प्रोजेक्ट राख चर्चा में चल रहा है जो कि साल 2023 में रिलीज होगा। इसके अलावा वो फैमिली मैन के अगले सीजन में भी आपको नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X