FIRST LOOK: 2018 का पहला शानदार डेब्यू....गदर पापा के गदर बच्चे !
गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा, अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को 2018 में लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म का नाम होगा जीनियस और ये दिल - दिमाग के बीच की एक लड़ाई होगी। फिल्म हाल ही में मॉरीशस में शूट की गई है।
और अब फिल्म की लीड हीरोइन की तस्वीरें सामने आई हैं। इस फिल्म में उत्कर्ष के साथ इशिता डेब्यू कर रही हैं। दिलचस्प ये है कि अनिल शर्मा के गदर हीरो, सनी देओल भी अपने बेटे और एक नई लड़की का डेब्यू इसी साल करवा रहे हैं।

वैसे भी 2018 बॉक्स ऑफिस पर स्टार किड्स का साल होने वाला है। जहां, इशान खट्टर (शाहिद कपूर के भाई), श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के साथ सैरात रीमेक से डेब्यू करेंगे जिसका नाम धड़क है।
वहीं सनी देओल के बेटे करन देओल पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से डेब्यू करेंगे। वहीं सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, केदारनाथ से डेब्यू करने जा रही हैं।
खबर है कि चंकी पांडे की बेटी भी टाईगर श्रॉफ के साथ करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 2 में दिखाई दे सकती हैं। इन सब जोड़ियों को तगड़ी टक्कर मिलेगी इतिहास से। और सीख भी। यहां देखिए बॉलीवुड की बेस्ट डेब्यू जोड़ियां -


Click it and Unblock the Notifications











