पर्दे पर लौटी अमीषा-सन्नी की लवस्टोरी

फिल्म के हीरो थे सन्नी देओल जिनके अभिनय ने ना जाने कितने लोगों को अपना मुरीद बना लिया था जबकि फिल्म की अभिनेत्री अमीषा पटेल के बारे में तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि वो बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री है जिनके पास हुस्न के साथ बढ़िया अदाकारी भी है।
लेकिन इस फिल्म के बाद अमीषा पटेल के हाथ में कुछ नहीं आया और लगातार फ्लाप होती फिल्मों की वजह से वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट से बाहर हो गयी। तो वहीं सन्नी देओल भी हिसाब-किताब बहुत अच्छा नहीं रहा। लेकिन करीब 10 साल बाद यह दोनों सितारे फिर से एक साथ रूपहले पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
फौजिया आरशी और डायरेक्टर नीरज पाठक सन्नी-अमीषा के साथ एक्शन थ्रिलर भैय्याजी बनाने जा रहे हैं। सन्नी के साथ इस फिल्म में तुषार कपूर और अरशद वारसी भी नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू हो जायेगी। देखते हैं कि क्या यह जोड़ी एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर आग लगा पायेगी।


Click it and Unblock the Notifications











