..................... Gadar actor Utkarsh Sharma's debut film poster - Hindi Filmibeat

सनी देओल के गदर बेटे का शानदार डेब्यू...देखिए फिल्म का POSTER

उत्कर्ष शर्मा का डेब्यू।

उत्कर्ष शर्मा का डेब्यूसनी देओल की गदर तो कोई नहीं भूल सकता। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ये फिल्म भूलने के लिए बनाई ही नहीं थी। इस फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया था अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने।

और अब उत्कर्ष शर्मा अनिल शर्मा की ही फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है जीनियस और इसका पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है।

utkarsh-sharma-genius-actor1

वैसे बॉलीवुड में इस समय स्टार किड्स की भीड़ सी लग गई है। जहां सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लाइमलाइट में हैं वहीं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर कुछ ना कुछ करके लाइमलाइट में आ ही जाती हैं।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को तो साजिद नाडियाडवाला ने तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। लेकिन दिलचस्प ये है कि सनी देओल के असली बेटे यानि कि करण देओल भी डेब्यू करने जा रहे हैं।

करण देओल की डेब्यू फिल्म का नाम है पल पल दिल के पास जो कि उनके दादाजी धर्मेंद्र का सुपरहिट गाना है। करण का स्वागत बॉलीवुड में शाहरूख - सलमान कर चुके हैं।

वहीं उत्कर्ष के लॉन्च पर उन्हें आशीर्वाद देने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र खुद पहुंचे थे। धर्मेंद्र और सनी देओल ने अनिल शर्मा के साथ अपने में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X