Gadar 3- तारा सिंह फिर मचाएगा पाकिस्तान में तबाही, पार्ट 3 को लेकर आ गई सबसे बड़ी खबर

gadar 3, sunny deol

सुपरस्टार सनी देओल ने गदर 2 से दमदार वापसी की थी और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इस फिल्म की अपनी अलग ही फैन फॉलोविंग है। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी चौकाने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि गदर 3 की तैयारी शुरु हो चुकी है और काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर होगी। Himesh Mankad ने एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। उन्होने सनी देओल की तस्वीर के साथ लिखा है,

''गदर 3 हो रहा है - अनिल शर्मा और टीम ने तारा सिंह के रूप में सनी देओल की वापसी के लिए मूल विचार तय कर लिया है!'' इसके अलावा उन्होने लिखा, ''#Gadar और #Gadar2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, #AnilSharma, #ZeeStudios, और #SunnyDeol #Gadar3 के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

थ्रीक्वल का मूल कथानक तय हो चुका है और टीम अगले 12 महीनों में स्क्रिप्ट पर काम करेगी। इस फिल्म के आइडियो को जी स्टूडियो ने हरी झंडी दे दी है।'' इसके बाद लोग काफी खुश हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''इस बार अपने पोते की पत्नी को लेने जाएगा तारा सिंह।'' एक ने लिखा, ''बस पार्ट 2 जैसी घटिया क्वालिटी की ना हो पार्ट 1 जैसी देशभक्त और प्यारी हो।'' एक ने लिखा, ''गदर 3 क्या गदर 300 भी आएगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

सनी देओल ने भी किया था ऐलान

सनी देओल काफी पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और इस दौरान किसी ने पूछा सर गदर 3? तो सनी देओल ने जवाब दिया, 'वो भी आएगी।' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे थे। एक का कहना था, ''पहले गदर 2 तो देखने दो।'' एक का कहना था, ''गदर 2 ही हमें 22 साल लगे देखने को और 3 की बात कर रहे हो आप लोग।'' इस तरह से लोगों ने ट्रोल किया था। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सनी देओल की ये फिल्म कितनी कामयाब होगी।

Read more about: gadar 3 sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X