अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले एक्टर, ओपेनहाइमर- बार्बी से कर डाली तुलना

Gadar 2 vs OMG 2: आगामी शुक्रवार यानि की 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में क्लैश करने वाली हैं। सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' एक साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं और दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
एडवांस बुकिंग के मामले में दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2 एडवांस बुकिंग में काफी आगे दौड़ रही है। कोई शक नहीं कि फिल्म दमदार ओपनिंग देने वाली है।
गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में जब उनके गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश पर सवाल पर किया गया, तो एक्टर ने कहा कि हमें इसे सेलिब्रेट करना चाहिए, जैसे हॉलीवुड में किया जाता है।
मैं भी अक्षय कुमार का फैन हूं
उत्कर्ष ने कहा- "यह अच्छा है कि यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। अक्षय सर की फिल्म है और हम सभी खुद उनके फैन हैं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि उनका सेंसर मुद्दा अब सुलझ गया है। इस तरह के क्लैश का स्वागत किया जाना चाहिए, जश्न मनाना चाहिए। जिस तरह से बार्बी और ओपेनहाइमर एक साथ आए थे। ऑडियंस के लिए यह किसी सेलिब्रेशन जैसा था।"
गदर और लगान भी साथ हुई थी रिलीज
इसके आगे एक्टर ने कहा- "गदर और लगान भी एक साथ रिलीज हुई थी। फैंस ने दोनों ही फिल्मों को सेलिब्रेट किया था। दोनों ही फिल्मों के लिए ऑडियंस का मेला लग गया था। ऑडियंस शायद लंबे समय से यही मिस कर रही है। सिनेमा का जो मेला लगा रहता था, वो काफी दिनों से गायब रहा है। फिल्म का मकसद विवाद या नेगेटिविटी से कहीं ज्यादा दर्शकों को एंटरटेन करना होता है।"


Click it and Unblock the Notifications
