'गदर 2' देखते हुए एक शख्स ने लगा दिए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, फिर वहां बैठे लोगों ने किया उसका ऐसा हाल कि..

Gadar 2 Video: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने इस वक्त गदर काट रखा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है और थिएटर्स में भी फिल्म को देखने के लिए बढ़-चढ़कर लोग पहुंच रहे हैं और इस बीच थिएटर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे
'गदर 2' को देखने के लिए लोग भर-भरकर थिएटर पहुंच रहे हैं और इस फिल्म को देखकर खूब जोश से भर भी रहे हैं। इस बीच एक थिएटर के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मिलकर एक शख्स की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उस शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पाकिस्तान में हो रहा है बवाल
'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जहां सनी देओल की एक्शन-ड्रामा भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं यह फिल्म पाकिस्तान विरोध का सामना कर रही है। कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स और न्यूज पोर्टल 'गदर 2' और इसके संवादों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया लेने के लिए आगे आए हैं। एक वायरल वीडियो में कुछ पाकिस्तानियों ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी एक हजार भारतीय सैनिकों के बराबर है, जबकि दूसरे ने सनी पाजी को उसके साथ आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती भी दी।
पाकिस्तानियों ने जाहिर की नाराजगी
गदर 2 में एक डायलॉग है, जहां सनी देओल पाकिस्तानी जर्नल को कहते हैं, "अगर यहां के लोगों को दोबारा मौका मिले ना हिंदुस्तान में बसने का, तो आधे से ज्यादा पाकिस्तान खाली हो जाएगा.."। इस डायलॉग को पाकिस्तानी जनता से भारी नाराजगी मिल रही है।
गदर 2 का कलेक्शन
वहीं, 'गदर 2' की कमाई की बात करें तो पहले दिन ओपनिंग पर 40.1 करोड़ की कमाई कर चुकी इस फिल्म ने शनिवार को 43.08 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया और इसने 51.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यानी केवल 3 दिनों में इस फिल्म ने 134.88 करोड़ की कमाई कर डाली है।


Click it and Unblock the Notifications