Gadar 2 Trailer: ‘कटोरा लेकर घूमोगे, भीख भी नहीं मिलेगी’, तारा सिंह ने दिखाई पाकिस्तान को औकात!

Gadar 2 Trailer Out: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस घड़ी का इंतजार सनी देओल के फैंस और दर्शक बेसब्री से कर रहे थे और आखिरकार जब अब इसे रिलीज कर दिया गया है तो धूम मच गई है। ट्रेलर वैसा ही है जैसी उम्मीद की जा रही थी। एक बार फिर तारा सिंह ने पाकिस्तान में घुसकर से उसकी हैसियत दिखा दी है और मचा दिया है लाहौर में खूब गदर।
ट्रेलर रिलीज हो चुका है चलिए बताते हैं फिल्म की कहानी है क्या और ये कैसा है। ट्रेलर का आगाज होता है Crush India की गूंज से जो पाकिस्तान में लग रहे हैं। तो दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल नजर आ रहा है। फिल्म में तारा सिंह का बेटा जीते भारतीय सेना में है जो गलती से सीमा पार पाकिस्तान पहुंच जाता है और उसे वहां की सेना बंदी बना लेती है और कूब टॉर्चर करती है। बस बेटे को वापस लाने तारा सिंह पाकिस्तान की ओर निकल पड़ता है। इसके बाद मचता है असली गदर। तारा सिंह के एक-एक हथौड़े से गाड़ी पलट जाती है तो पूरे लाहौर में तहलका मच जाता है। बाप-बेटे मिलकर पाकिस्तान को हिला डालते हैं। उस पर बोले गए तारा सिंह के डायलॉग जोश भरने का काम करते हैं।
ट्रेलर अच्छा है, लोगों को भा रहा है और एक्शन के अलावा फिल्म में वो सारे मसाले हैं जिसकी उम्मीद किसी बॉलीवुड फिल्म से की जाती है। तारा-सकीना का रोमांस है तो साथ ही वो सभी दिल को लुभाने वाले गाने फिर से रीक्रिएट कर फिल्म में शामिल किए गए हैं। उत्कर्ष शर्मा का अभिनय भी दमदार लग रहा है तो सिमरत कौर की हल्की सी झलक भी प्रभावी लगती है।
गदर 2 अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से चल रहा है और माहौल भी इसे लेकर जबरदस्त है। ऐसे में साफ है कि तारा सिंह पाकिस्तान में गदर मचाएंगे तो थियेटर में भी कम हंगामा नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications