..................... Gadar 2 Teaser: Will Sunny Deol be able to beat Ranbir Kapoor and Akshay Kumar with his action avatar? - Hindi Filmibeat

Gadar 2 Teaser: सनी देओल ने एक्शन अवतार से मचाया तहलका, अक्षय कुमार- रणबीर कपूर को दे पाएंगे तगड़ी टक्कर!

gadar-2-teaser-sunny-deol

Gadar 2 Teaser: गदर की री- रिलीज के साथ ही फिल्म के सीक्वल का उत्साह फैंस के बीच चरम पर पहुंच चुका है। इसी उत्साह को देखते हुए अब अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जहां सनी देओल का एक्शन अवतार देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

गदर 2 में कहानी 17 साल आगे बढ़ चुकी है और तारा सिंह (सनी देओल) एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचा है। टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो कहती है, "दामाद है ये पाकिस्तान का, इसको नारियल दो, टीका लगाओ, वरना लाहौर ले जाएगा।" इसके अलावा आप इमोशनल और एक्शन से भरपूर भी कुछ सीन्स देखने को मिलते हैं।

गदर 2 के साथ रणबीर- अक्षय को टक्कर देंगे सनी देओल

सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गदर 2 के साथ सनी देओल बॉक्स ऑफिस रणबीर कपूर और अक्षय कुमार को तगड़ी टक्कर दे पाएंगे!

गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा कहते हैं, "गदर 2 का टीज़र दर्शकों को यह संकेत देने के लिए है कि तारा, सकीना और जीते एक बार फिर दिल जीतने के लिए वापस आ गए हैं। हमने सोचा कि फिल्म की विरासत को जिंदा रखने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"

बता दें, 11 अगस्त को एक साथ तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सनी देओल की 'गदर 2', रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' और अक्षय कुमार की 'OMG 2'.. कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर ये क्लैश काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां गदर 2 एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल है। वहीं, एनिमल के साथ रणबीर पहली बार काफी खतरनाक अंदाज में फैंस के सामने आने वाले हैं। और अब अक्षय कुमार की OMG 2 भी आने वाली है, जिसका उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X