..................... Gadar 2 teaser is out in cinemas, fans going crazy over Sunny Deol's looks and one killer dialogue - Hindi Filmibeat

Gadar 2 Teaser: एक धमाकेदार डायलॉग और सनी देओल के एक्शन पर फैंस फिदा, पहली झलक ही धमाकेदार

gadar-2-teaser-is-out-in-cinemas-fans-going-crazy-over-sunny-deol-s-looks-and-one-killer-dialogue

Gadar 2 Teaser: बीते दिन यानि की 9 जून को फिल्म 'गदर' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की गई है। खास बात है कि 22 सालों के बाद फिल्म को लेकर लोगों के जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। काफी लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 30 लाख के लगभग की कमाई कर ली है।

गदर देखने के लिए गए दर्शकों को एक खास सरप्राइज भी मिला। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल 'गदर 2' का टीजर फिल्म के साथ जोड़ दिया है। जी हां, गदर के खत्म होते ही, एंड क्रेडिट्स से पहले गदर 2 का टीजर दिखाया गया, जो कि काफी धमाकेदार रहा। टीजर में एक डायलॉग और कुछ एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं।

फिल्म के टीजर का धमाकेदार डायलॉग

टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो कहती है, "दामाद है ये पाकिस्तान का, इसको नारियल दो, टीका लगाओ, वरना लाहौर ले जाएगा।" इसके अलावा आप इमोशनल और एक्शन से भरपूर भी कुछ सीन्स देखेंगे।

सिनेमाहॉल में गदर 2 का टीजर आते ही सभी दर्शक तालियां और सीटियां बजाने लगे। लोग इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं। खास बात है कि टीजर में दिखाया गया डायलॉग डायरेक्टर अनिल शर्मा के दिमाग में तब भी था जब वह 2001 में रिलीज़ हुई 'गदर' बना रहे थे, लेकिन किसी तरह उन्होंने इसका इस्तेमाल न तो फिल्म में किया और न ही इसके प्रचार में।

11 अगस्त को आएगी सीक्वल- गदर 2

अभी तक ये टीजर ऑनलाइन रिलीज नहीं किया गया है लेकिन थिएटर में इस टीजर को काफी शानदार रिस्पॉस मिला है। बता दें, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर का सीक्वल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, गदर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने पहली फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिससे सीक्वल का माहौल बन जाए। अच्छी बात है कि मेकर्स की प्लानिंग सफल होती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X