सनी देओल VS रणबीर कपूर, इस स्वतंत्रता दिवत होगी 2023 की सबसे धमाकेदार बॉक्स ऑफिस क्लैश

gadar-2-sunny-deol-vs-ranbir-kapoor-independence-day-will-witness-the-biggest-box-office-clash-2023

Recommended Video

Gadar 2: Sunny Deol और Ameesha Patel की Film Gadar 2 का First look जारी, इस दिन होगी Release!

Sunny Deol VS Ranbir Kapoor: सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड यानि की 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

बीते दिन फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जहां सनी देओल काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। बहरहाल, खास बात है कि 11 अगस्त को ही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' भी रिलीज होने वाली है। वहीं, 15 अगस्त को आएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सिन वॉर'।

जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर ये क्लैश काफी धमाकेदार होने वाली है। जहां गदर 2 एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल है। वहीं, एनिमल के साथ रणबीर पहली बार काफी खतरनाक अंदाज में फैंस के सामने आने वाले हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज

फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि, "गदर एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई समय नहीं है। फिलहाल एडिटिंग का काम चल रहा है।"

सनी देओल vs बॉबी देओल

सनी देओल vs बॉबी देओल

खास बात है कि एक ओर जहां गदर में सनी देओल हैं.. वहीं दूसरी ओर फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ बॉबी देओल दिखेंगे। यानि की 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दोनों देओल भाइयों की टक्कर देखने को मिलेगी।

क्राइम ड्रामा फिल्म

क्राइम ड्रामा फिल्म

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित, इस मैग्नम ओपस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जायेगा। ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म होगी,जिसमें रणबीर कपूर ग्रे शेड भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही दो अलग अलग लुक में नजर आएंगे। रणबीर ने खतरनाक इंटेंस लुक को फैंस से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।

गदर 2 की कहानी

गदर 2 की कहानी

गदर जहां खत्म हुई थी.. गदर 2 की कहानी वहां से 20 साल आगे से शुरु होगी। यह एक ऐसी स्थिति के इर्द-गिर्द घूमती है जो तारा सिंह को फिर से पाकिस्तान ले जाएगी। गदर में जहां तारा सिंह को अपने प्यार के लिए लड़ते हुए देखा गया, वहीं गदर 2 उनके बेटे जीते की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई के बारे में है। जीते का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है।

फिल्म का म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक

गदर 2 का संगीत मिथुन ने कंपोज किया है। मेकर्स ने गदर के दो चर्चित गानों को भी फिल्म में शामिल किया है। मैं निकला ओ गड्डी लेके और उड़ जा काले.. इन दो गानों को गदर 2 में भी देखने की उम्मीद है।

खास बात है कि 2001 में रिलीज हुई गदर उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की लगान के साथ क्लैश हुई थी। हालांकि दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X