Gadar 2: पाकिस्तान में सनी देओल का हो रहा है जबरदस्त विरोध, इस डायलॉग को लेकर लोगों में है गुस्सा

gadar-2-sunny-deol-faces-backlash-in-pakistan-citizens-challenge-him-to-a-one-to-one-fight

Gadar 2 faces backlash in Pakistan: 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जहां सनी देओल की एक्शन-ड्रामा भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं यह फिल्म पाकिस्तान विरोध का सामना कर रही है। हमारे पड़ोसी देश में बैन होने के बावजूद फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने सीमा पार हंगामा मचा दिया है।

गदर 2 में एक डायलॉग है, जहां सनी देओल पाकिस्तानी जर्नल को कहते हैं, "अगर यहां के लोगों को दोबारा मौका मिले ना हिंदुस्तान में बसने का, तो आधे से ज्यादा पाकिस्तान खाली हो जाएगा.."। इस डायलॉग को पाकिस्तानी जनता से भारी नाराजगी मिल रही है।

गदर 2 के डायलॉग को लेकर पाकिस्तान में गुस्सा

कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स और न्यूज पोर्टल 'गदर 2' और इसके संवादों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया लेने के लिए आगे आए हैं। एक वायरल वीडियो में कुछ पाकिस्तानियों ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी एक हजार भारतीय सैनिकों के बराबर है, जबकि दूसरे ने सनी पाजी को उसके साथ आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती भी दी।

बता दें, 2001 में आई ग़दर भी जहां अपने दौर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक है, वहीं कई लोगों ने इस पर पाकिस्तान विरोधी होने का इलज़ाम भी लगाया था।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' 2001 में आई ब्लॉकबस्टर, 'गदर: एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में हैं, जबकि अमीषा ने सकीना की भूमिका को दोहराया है। फिल्म ने 3 दिनों में ही 134 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

Read more about: gadar 2 sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X