Gadar 2: सनी देओल स्टारर फिल्म को CBFC ने 10 कट्स के साथ किया पास, 'तिरंगा' समेत इन शब्दों को किया गया रिप्लेस

gadar-2-sunny-deol-ameesha-patel-film-gets-ua-certificate-by-cbfc-with-10-cuts-these-words-replaced

Gadar 2 gets 10 cuts from CBFC: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज है। इसकी एडवांस बुकिंग भी 10 दिनों पहले ही शुरु कर दी गई है और दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉस मिल रहा है।

वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने हाल ही में फिल्म को यूए (UA) सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। यानि की ये फिल्म सभी उम्र के दर्शकों द्वारा देखा जा सकता है।

फिल्म में लगाए गए हैं 10 कट्स, इन शब्दों को किया रिप्लेस

हालांकि, 2 घंटे और 50 मिनट लंबी इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 10 कट्स लगाए हैं। दंगाइयों द्वारा 'हर हर महादेव' के नारे लगाने वाले सीन को हटा दिया गया है। 'शिव तांडव' श्लोकों को 'अखंड है.. वो संग है' से बदल दिया गया। 'बास्टर्ड' शब्द को 'इडियट' से बदल दिया गया है।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री का पदनाम ग़लत दर्शाया गया था। सीबीएफसी के आदेश के अनुसार इसे 'रक्षा मंत्री' कर दिया गया। फिर 'तिरंगे' शब्द को बदलकर 'झंडे' कर दिया गया और 'हर झंडे को...' संवाद को उपयुक्त रूप से संशोधित किया गया।

सीबीएफसी ने गदर 2 को दिया यू/ए प्रमाणपत्र

ठुमरी गीत 'बता दे सखी' की पंक्ति को 'बता दे पिया कहां बितायी शाम' से बदल दिया गया। एक डायलॉग 'दोनों एक ही तो है, बाबा नानक ने भी यहीं कहा है'.. को 'एक नूर ते सब जग उपजे, बाबा नानक ने भी यही कहा है' से बदला गया है।

साथ ही, निर्माताओं को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में किए गए सभी आंकड़ों और संदर्भों के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। निर्माताओं ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए श्लोकों और मंत्रों का अनुवाद भी प्रस्तुत किया। इन बदलावों के बाद, सीबीएफसी ने गदर 2 को यू/ए प्रमाणपत्र दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X