Gadar 2 starcast fees: सनी देओल ने 300 परसेंट ज़्यादा बढ़ा ली फीस, अमीषा पटेल को मिले इतने करोड़!

Gadar 2 starcast fees: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन मार्केट में फिल्म का क्रेज लंबे समय से देखा जा रहा है। कोई शक नहीं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।
फिल्म को लेकर जोर शोर से प्रमोशन जारी है। खैर, गदर 2 की सफलता का अंदाजा शायद इसके मेकर्स और स्टारकास्ट को भी है। शायद इसीलिए फिल्म से जुड़े स्टार्स ने तगड़ी फीस ली है। खासकर सनी देओल ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस 300 परसेंट तक बढ़ा दी।
सनी देओल ने ली तगड़ी फीस
गदर 2 का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। वहीं, सितारों की फीस की बात करें तो.. जहां सनी देओल अपनी बाकी फिल्मों के लिए मौजूदा समय में 5 से 6 करोड़ लेते हैं, गदर 2 में तारा सिंह के किरदार में अपनी वापसी के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए फीस ली है।
अमीषा पटेल- उत्कर्ष शर्मा समेत बाकी स्टारकास्ट की फीस
वहीं, सकीना के किरदार को फिर से निभाने के लिए अमीषा पटेल को 2 करोड़ की फीस मिली है। सिमरत कौर ने इस फिल्म के लिए 80 लाख रुपए चार्ज किए हैं, जो गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा यानी की जीते की गर्लफ्रेंड का रोल निभा रही हैं। वहीं, तारा सिंह और सकीना के बेटे, 'जीते' यानी एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस है 80 लाख रूपए।
गदर 2 में मुख्य विलेन बनें हैं एक्टर मनीष वाधवा, जो पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर बने हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इस किरदार के लिए 60 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, एक्टर गौरव चोपड़ा को उनके रोल के लिए 25 लाख रुपए दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











