..................... Gadar 2 Star hikes his fees very huge after movie massive success claimed by krk - Hindi Filmibeat

'गदर 2' के हिट होते ही सनी देओल ने बढ़ा दिए अपने भाव, अब एक फिल्म के लिए वसूलेंगे इतनी मोटी फीस

gadar 2

Sunny Deol Fees: बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी फिल्म 'गदर 2' ने इतनी बड़ी सफलता का स्वाद चखा है, जिसका अंदाजा खुद सनी देओल को भी नहीं होगा। अब खबर आ रही है कि फिल्म के हिट होते ही सनी देओल ने अपनी फीस को बढ़ा दिया है।

सनी देओल ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है और लोग एक बार फिर से सनी देओल का जादू ही देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। सनी ने अपनी दहाड़ से लोगों के मन में देशप्रेम का जज्बा जगा दिया है। उनकी इस हिट फिल्म के बाद सनी देओल की इंडस्ट्री में वैल्यू बढ़ गई है और लिहाजा अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है।

केआरके ने सोशल मीडिया पर सनी देओल के फीस बढ़ाने के बारे में बताया है। केआरके ने ट्वीट किया- 'एक प्रोड्यूसर सनी देओल से मिले और उन्होंने फिल्म साइन करने के लिए कहा, सनी ने उनसे 50 करोड़ फीस मांगी।' अगर इस बात में जरा भी सच्चाई है तो केआरके अब कमाई के मामले में एक ए-लिस्टर स्टार की श्रेणी में आ गए हैं।

वहीं फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 450 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ये उपलब्धि महज 17 दिनों में हासिल कर ली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, जहां 'पठान' को यह आंकड़ा पार करने में 18 दिन लगे, वहीं 'बाहुबली 2' को 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'गदर 2' साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा हैं। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है और साथ ही यह भी बता दें कि उत्कर्ष शर्मा अनिल शर्मा के बेटे हैं और उन्होंने ही साल 2001 में जीते का रोल निभाया था और अब उन्होंने ही बड़े होकर 'गदर 2' में सनी के बेटे का रोल निभाया है।

Read more about: gadar 2 sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X