..................... Gadar 2 Star Ameesha Patel Makes Shocking Statement, She Wants This Change In The Film - Hindi Filmibeat

Gadar 2 पर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान, बताया मौका मिले तो फिल्म में क्या बदलना चाहेंगी!

gadar-2-star-ameesha-patel-makes-shocking-statement-she-wants-this-change-in-the-film

Ameesha Patel Shocking Statement On Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि फिल्म ने महज 8 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

22 सालों के बाद तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी पर्दे पर आई है और सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन इसी बीच फिल्म की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा एडिट करती

अमीषा पटेल से पूछा गया कि 'गदर 2' में एक ऐसी क्या बात है, जिसे वो बदलना चाहेंगी? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "वास्तव में कुछ नहीं, लेकिन अगर मैं एडिटर होती.. तो कुछ चीजों को दोबार से एडिट करती और शायद इसे और बेहतर और बंधी हुई बनाती.."

वहीं, 'गदर 2' की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अमीषा ने कहा, "दर्शकों से इस फिल्म को काफी प्यार मिल रहा, जिसे देखकर काफी अच्छा लग रहा है। ऐसा लगता है, जैसे इतिहास खुद को फिर से दोहरा रहा है। दर्शक तारा और सकीना को पसंद करते हैं और हम जानते हैं कि दर्शक उन्हें एकसाथ 22 साल बाद देखकर काफी खुश है।"

फिल्म 'कहो ना...प्यार है' से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस से जब ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस कहा कि उन दोनों की अगली फिल्म क्यूट, मजेदार लव स्टोरी होनी चाहिए.. जिसमें थोड़ी कॉमेडी, बढ़िया म्यूजिक और खूब सारा डांस रहे क्योंकि वह दोनों ही अच्छे डांसर्स हैं।

Read more about: gadar 2 ameesha patel sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X