Gadar 2: सनी देओल स्टारर 'गदर 2' की रिलीज डेट आउट, रणबीर कपूर से टक्कर लेने के लिए तैयार!

gadar-2-release-date-sunny-deol-to-clash-with-ranbir-kapoor-s-animal-on-independence-day

Gadar 2 release date: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बीते दिन फिल्म की पहली झलक दर्शकों को देखने मिली, जिसके बाद से ही फिल्म लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर रिपोर्ट सामने आई है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 11 अगस्त को यानि स्वतंत्रता दिवस की वीकेंड को रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म के निर्माता- निर्देशक ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। सनी देओल फैंस अब लगातार निर्देशक से फिल्म के फर्स्ट पोस्टर और टीजर की मां कर रहे हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि जल्द ही गदर 2 से जुड़ी नई झलक हमारे सामने होगी।

वहीं, रिलीज डेट की बात करें तो खास बात है कि 11 अगस्त को ही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सिन वॉर' रिलीज होने वाली है। यानि की एक ही दिन तीन बड़ी फिल्में आएंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज

फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि, "गदर एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई समय नहीं है। फिलहाल एडिटिंग का काम चल रहा है और जल्द ही रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।"

सनी देओल vs बॉबी देओल

सनी देओल vs बॉबी देओल

खास बात है कि एक ओर जहां गदर में सनी देओल हैं.. वहीं दूसरी ओर फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ बॉबी देओल दिखेंगे। यानि की 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दोनों देओल भाइयों की टक्कर देखने को मिल सकती है।

गदर 2 की कहानी

गदर 2 की कहानी

गदर जहां खत्म हुई थी.. गदर 2 की कहानी वहां से 20 साल आगे से शुरु होगी। यह एक ऐसी स्थिति के इर्द-गिर्द घूमती है जो तारा सिंह को फिर से पाकिस्तान ले जाएगी। गदर में जहां तारा सिंह को अपने प्यार के लिए लड़ते हुए देखा गया, वहीं गदर 2 उनके बेटे जीते की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई के बारे में है। जीते का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है।

फिल्म का म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक

गदर 2 का संगीत मिथुन ने कंपोज किया है। मेकर्स ने गदर के दो चर्चित गानों को भी फिल्म में शामिल किया है। मैं निकला ओ गड्डी लेके और उड़ जा काले.. इन दो गानों को गदर 2 में भी देखने की उम्मीद है। गदर 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा इसी महीने होने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X