Gadar 2 OTT Release: सनी देओल की फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, मेकर्स ने दिया अपडेट

Gadar 2 OTT Release: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। महज 11 दिनों में ही फिल्म ने 388 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। ऐसे में सिनेमा प्रेमी यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होने वाली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए ओटीटी यूजर्स को लंबा इंतजार करना होगा। आम तौर पर फिल्में सिनेमाघर में रिलीज होने के चार हफ्ते, यानी की एक महीने बाद ओटीटी पर उपलब्ध हो जाती है। लेकिन गदर 2 के मेकर्स का प्लान थोड़ा अलग है।
रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म
गदर 2 के प्रोड्यूसर ने मीडिया से बात करते हुए अपडेट दिया है गदर 2 रिलीज के कम से कम दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। जी हां, यानी फिल्म 11 अक्टूबर से ओटीटी पर आ सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म कितना गदर मचाती है।
बता दें, गदर 2 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 (Zee5) पर लाया जा सकता है क्योंकि फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज ने ही किया है। फिल्म की डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स भी ज़ी के पास ही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई
फिलहाल गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अपने ग्यारहवें दिन 13.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 388.60 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी के साथ गदर 2 ने आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया है। अब यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications