गदर 2 और ओएमजी 2 समेत, अगस्त 2023 में बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रही हैं ये 5 फिल्में

Hindi movies releasing in August 2023: जुलाई का महीना 'ओपेनहाइमर', 'बार्बी' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ काफी जबरदस्त तरीके से खत्म हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में काफी शानदार कमाई कर रही हैं। वहीं, अगस्त का महीना इस सफलता को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है।
अगस्त में आने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालें, तो काफी मसालेदार होने वाला है। जहां एक देशभक्ति से भरपूर फिल्म दिखने वाली है, एक कॉमेडी तो कहीं इमोशंस का डोज़ मिलने वाला है। साउथ में जहां रजनीकांत की जेलर धमाका करने वाली है, वहीं हिंदी में 5 फिल्में थियेटर में रिलीज को तैयार है। जबकि आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी आएगी।
यहां जानें अगस्त में आने वाली फिल्में-
गदर 2
रिलीज डेट- 11 अगस्त
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली है। इस बार फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर केंद्रित है। बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और काफी जबरदस्त रिस्पॉस है।
OMG 2
रिलीज डेट- 11 अगस्त
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ये फिल्म कुछ विवादों में फंसी है। लेकिन अब रिलीज होने को तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे सेंसीटिव टॉपिक पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
हार्ट ऑफ स्टोन
रिलीज डेट- 11 अगस्त
गैल गडोट, आलिया भट्ट और जेमी डोर्नन स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। टॉम हार्पर निर्देशित इस फिल्म में आलिया विलेन बनी हैं। जबकि गैल गैडोट और जेमी डोर्नन इंटेलीजेंस एजेंट के रोल में दिखेंगे। फिल्म हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगी।
अकेली
रिलीज डेट- 18 अगस्त
28 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें नुसरत जंग के मैदान में फंसी नजर आ रही हैं, जिसके पास अपने अस्तित्व के लिए लड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। टीजर काफी रोमांचक है। फिल्म का निर्देशन किया है प्रणय मेश्राम ने।
घूमर
रिलीज डेट- 18 अगस्त
'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की इंस्पिरेशनल कहानी है। फिल्म में सैयामी खेर एक गेंदबाज के रोल में हैं, जबकि अभिषेक बच्चन उनके कोच में किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो निभाते नजर आएंगे।
ड्रीम गर्ल 2
रिलीज डेट- 25 अगस्त
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ये कॉमेडी फिल्म 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है, लिहाजा इसे लेकर मार्केट में काफी क्रेज है। राज शांडिल्य निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान और अनन्या समेत अन्नू कपूर, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज भी दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications

