Gadar 2 Leaked- सनी देओल की फिल्म लग सकता है बड़ा झटका? ऑनलाइल लीक हुई गदर 2!

सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म को लेकर काफी समय से इंतजार था और आज यानि 11 अगस्त को फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इस फिल्म के गानों को पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है।
लेकिन इसके अलावा फिल्म को लेकर एक चौकाने वाली खबर आ रही है जो कि मेकर्स और फैंस दोनों को परेशान करने के लिए काफी है। पता चला है कि फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइड लीक हो गई और लोग इसको धड़ल्ले से एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं।
कई ऐसी पाइरेसी वेबसाइट्स हैं जिन्होने कानून का मजाक बनाते हुए ऐसा काम किया है और लोग इसको लेकर अब बातें कर रहे हैं। इन पाइरेसी वेबसाइट्स में सबसे पहला नाम तमिलरॉकर्स का आता है जिसने सबसे पहले इस फिल्म को लीक कर दिया है। जाहिर है कि करोड़ों खर्च करके फिल्में बनाने वाले मेकर्स को इस खबर से झटका लगेगा।
कमाई पर पड़ेगा असर
गदर 2 की एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया था और कहा जा रहा है कि फिल्म तगड़ी ओपनिंग देने वाली है। हालांकि फिल्म के लीक होने के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ना लाजमी है क्योंकि लाखों लोग घर पर ही फिल्म देख लेंगे। पाइरेसी के खिलाफ कई बार लगाम लगाने की कोशिश की गई है लेकिन सरकारें नाकाम ही रही है। हालांकि अब क्या होता है ये तो समय ही बताएगा।
इस फिल्म की बात करें इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं और एक बार फिर से अमीषा पटेल उनके साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैँ। उनके बेटा जीते बड़ा हो गया है जोकि काफी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications