गदर 2 की तैयारी शुरु, सनी देओल के अपोजिट एक्ट्रेस भी हुईं फाइनल, निर्देशक ने की मुलाकात!
निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर के सीक्वल को लेकर कई दफा बातें की हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सीक्वल की तैयारी शुरु हो चुकी है। निर्देशक पहले ही पुष्टि कर दी थी कि सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा फिल्म का हिस्सा होंगे। और अब उन्होंने अमीषा पटेल से भी मुलाकात की, जो एक बड़ा संकेत देता है कि वह सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।
अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा से लंबी और प्यारी बातचीत हुई... 2022 में धूम मचाने के लिए बेकरार हूं।

इस पोस्ट के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही है कि गदर 2 को लेकिन तैयारी शुरु हो चुकी है और फिल्म 2022 में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब यदि इसका सीक्वल बनाया जाता है, तो कहानी और किरदारों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 प्रेम कहानी से ज्यादा पिता- बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह फिर से पाकिस्तान में दिखेगा, लेकिन इस बार अपने प्यारे बेटे चरणजीत सिंह को वापस लाने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











