Gadar 2- रिलीज से पहले विवादों में गदर 2, गुरुद्वारे में फिल्माए गए इस सीन पर भड़के लोग!

सुपरस्टार और बीजेपी सांसद सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा है और एक बार फिर से फैंस इस फिल्म के लिए इंतजार में हैं। हालांकि अब जो खबर आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है क्योंकि रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों का हिस्सा बन गई है।
दरअसल इस फिल्म में एक सीन है जो कि गुरुद्वारे में फिल्माया गया है। इस सीन को लेकर कई लोगों ने समस्या दर्ज करवाई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है जिसके वीडियो में विरोध जाहिर किया जा रहा है।
इस वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है, ''गदर-2 के आपत्तिजनक दृश्यों को गुरुद्वारा साहिब परिसर में फिल्माने पर सांसद सनी देओल की कड़ी आपत्ति : भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल- गटक टीम की कार्रवाई भी आपत्तिजनक है।'' जैसे ही ये सामने आया वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्ममेकर्स से लोग काफी ज्यादा नाराज है और इस ट्वीट के बाद उनके जवाब का इंतजार सभी को है।
रोमांटिक सीन पर बवाल
इस सीन की बात करें तो ये एक रोमांटिक सीन है जो कि गुरुद्वारे में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ फिल्माया गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोग भड़के हुए हैं।
बता दें कि सनी देओल की इस फिल्म में अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज के पहले विवादों में आई तो इसका नुकसान हो सकता है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ फिर से अमीषा पटेल ही नजर आने वाली हैं और देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications