Gadar 2: सनी देओल संग गदर मचाने वाले हैं गौरव चोपड़ा, बोले- 'फिल्म में मेरा काम देखकर फैंस खुश हो जाएंगे'

Gaurav Chopra on Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' का क्रेज हर तरफ देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और दर्शकों से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य किरदारों में हैं।
वहीं, गदर 2 के ट्रेलर में एक और अभिनेता, जिन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है, वो हैं गौरव चोपड़ा। एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कई मौकों पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।
पिछले सालों में बच्चन पांडे में भीम की उनकी भूमिका गहन थी, राणा नायडू में राजकुमार का उनका किरदार वेंकटेश और राणा दग्गुबाती के साथ भी अलग दिखने में कामयाब रहा। प्रिंस की उनकी भूमिका ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए और कोई आश्चर्य नहीं कि फैंस गदर 2 के लिए भी उत्साहित हैं।
आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे एक्टर
'गदर 2' में गौरव चोपड़ा एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह मेजर देवेन्द्र रावत की भूमिका निभा रहे हैं और ट्रेलर में तारा सिंह उर्फ सनी देओल के साथ एक दृश्य में उनकी उपस्थिति ने ध्यान खींचा।
गदर 2 का हिस्सा बनने की खुशी जताते हुए एक्टर ने कहा, "गदर 2 का हिस्सा बनकर मैं वास्तव में खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले कुछ साल एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए समृद्ध रहे हैं। मैं अपने दिमाग में स्पष्ट था कि लॉकडाउन के बाद, मैं विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि अब तक यह मेरे लिए कारगर साबित हुआ है।"
एक्टर ने आगे कहा, "गदर 2 में मेरी भूमिका बच्चन पांडे और राणा नायडू में मैंने जो भूमिका निभाई है उससे काफी अलग है। मेरे फैंस आश्चर्यचकित रह जाएंगे। एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाना बहुत सारी ज़िम्मेदारियों के साथ आते हैं। आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि आप ऐसा कुछ भी न करें जो उनके साहस और प्रयास के लिए अपमानजनक हो। अनिल शर्मा सर इस पहलू में एक अद्भुत मार्गदर्शक रहे हैं और सेट पर हर किसी से सीखने के लिए बहुत कुछ था।"
गौरव ने सनी देओल की भी तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत सुलझे हुए कलाकार हैं और अपना स्टारडम किसी पर थोपते नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications
