Gadar 2 First LOOK: गदर 2 में हैंडपंप नहीं, बैलगाड़ी का पहिया उठाए नजर आए दमदार सनी देओल, फैंस ने कहा- बवाल

gadar-2-first-look-impresses-fans-sunny-deol-lifts-giant-wheel-people-remembers-handpump-scene

Gadar 2 First Look: साल 2001 में आई "गदर: एक प्रेम कथा" उस साल सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और अब 21 साल बाद, सनी देओल और अमीषा पटेल "द बिगेस्ट एवर सीक्वल" के साथ वापस आ गए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी लोगों के सामने आ चुका है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

ज़ी स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लाइनअप को दिखाया गया है। इसी वीडियो में तमाम सितारों के बीच लोगों ने गदर 2 से सनी देओल की पहली झलक देखी। जहां सनी अपने तारा सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं। इस सीन में सनी को लड़ने के लिए बैलगाड़ी का पहिया उठाते देखा जा सकता है।

सनी देओल को इस अंदाज में देखकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर गदर के हैंडपंप सीन की चर्चा शुरु हो चुकी है। गदर के एक सीन में पाकिस्तानियों को मारने के लिए सनी देओल हैंडपंप उखाड़ लेते हैं। उसी तरह यहां एक्शन स्टार बैलगाड़ी का पहिया उठाते नजर आए हैं। इसके बाद से ही ट्विटर पर लगातार #Gadar2 को ट्रेंड किया जा रहा है।

फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर है फिल्म

फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर है फिल्म

गदर 2 की झलक पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- #SunnyDeol's First Look from #Gadar2 💥💥 Sunny Paaji mass is returning...🔥🔥 वहीं, एक अन्य ने लिखा- बवाल फर्स्ट लुक, ब्लॉकबस्टर इन वेटिंग..

2023 में रिलीज की तैयारी

2023 में रिलीज की तैयारी

ज़ी स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस सीक्वल का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म 2023 में रिलीज होगी.. फिलहाल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य किरदारों में होंगे।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2.. प्रेम कहानी से ज्यादा पिता- बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह फिर से पाकिस्तान में दिखेगा, लेकिन इस बार अपने प्यारे बेटे चरणजीत सिंह को वापस लाने के लिए।

बड़ी जिम्मेदारी है गदर 2

बड़ी जिम्मेदारी है गदर 2

अनिल शर्मा गदर 2 एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं और उन्हें लगता है कि सीक्वल को पहले भाग की तुलना में दोगुना नाटकीयता, इमोशनल और भव्यता के साथ सावधानी से बनाने की जरूरत है।

अमीषा पटेल की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं। फिल्म गदर में उन्होंने सकीना का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बहुत सराहना मिली थी। उनकी आखिरी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' थी।

गदर ने तोड़े थे रिकॉर्ड

गदर ने तोड़े थे रिकॉर्ड

साल 2001 में गदर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। वह साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्मीबीट के साथ एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा-2001 में मेरी फिल्म ने 265 करोड़ कमाया था, आज आती तो 4000 करोड़ कमाती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X