बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देकर गदर 2 फेम Ameesha Patel ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फैंस ने जताई खुशी

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हिंदी फिल्मों के लिए एक नई सीमा सैट कर दी है। फिल्म के साथ साथ फिल्म के कलाकार सनी देओल और अमीषा पटेल को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं अमीषा पटेल ने सिनेमाजगत की कई सारी बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देते हुए खुद के नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है।
गदर 2 के चलते हर तरफ छाई अमीषा पटेल-
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की शानदार कमाई के चलते फिल्म ने अपने नाम नया रिकॉर्ड बना लिया था इसी के साथ दीपिका पादुकोण के नाम भी ऐसी फिल्म हो गई थी जिसने सबसे ज्यादा कमाई की हो।
अब उनके बाद सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' बॉलीवुड में दूसरे नंबर पर हैं, जिनकी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ये फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक्शन ड्रामा इस फिल्म ने 375 करोड़ के आसपास कमाई की है।
तो ऐसे में फिल्म के साथ साथ फिल्म की अभिनेत्री अमीषा पटेल के नाम भी नया रिकॉर्ड शामिल हो चुका है। अमीषा पटेल की फिल्म ने कमाई के मामले में कृति सेनन की 'आदिपुरुष' और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' को भी पीछे छोड़ दिया है। अमीषा पटेल के फैंस उनके लिए खुशी जता रहे हैं।
अभिनेत्री अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट-
2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' के 22 साल बाद 'गदर 2' के साथ अमीषा पटेल ने फिर ने अपना जादू दर्शकों पर चलाया है। फिल्म में अमीषा पटेल बहुत ज्यादा रोल नहीं है, लेकिन उन्हें सकीना के रूप में देखना फैंस के लिए किसी भी ट्रीट से कम नहीं है। अमीषा पटेल 'गदर 2' से पहले साल 2018 में भैयाजी सुपरहिट में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'गदर 2' के बाद जल्द ही फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
