Seema Haider पर आया गदर 2 के डायरेक्टर Anil Sharma का ऐसा बयान, चौंक जाएंगे दोनों देश के लोग!

seema haider, anil sharma, gadar 2

सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा है और सभी जानते हैं कि सीमा पार वाला रोमांस खास होता है। इसको लेकर एक और खबर तेजी से वायरल है और वो है सीमा हैदर और सचिन मीणा की है, हालांकि इस मामले ने अब काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया है और लोग इसपर बात कर रहे हैं।

इस बीच गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा का भी एक बयान सीमा हैदर पर सामने आया है। उन्होने दोनों के सीमा पार वाले रोमांस पर कुछ कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। अनिल बोले, "अच्छी बात है। यात्रा चलती रहनी चाहिए। या तो यहां से जाएं या वहां से यहां आएं।

मुझे लगता है कि सीमा खत्म होनी चाहिए, सब कुछ भारत बन जाना चाहिए, एक देश बन जाना चाहिए ताकि समस्या खत्म हो जाए। करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए मेरी फिल्म में भी डायलॉग है। लेकिन, तस्वीरें सिर्फ आभास देती हैं लेकिन वो उनके प्यार से प्रेरित हो रही हैं, प्यार की कोई सीमा नहीं होती।"

उन्होंने आगे कहा, "प्यार कोई सीमा नहीं मानता, प्यार किसी भी सीमा से परे है। लेकिन, हर आदमी, हर देश की अपनी चीजें होती हैं, मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा।" इस दौरान वो एएनआई से बात कर रहे थे। मनीष शर्मा के ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर बात कर रहे हैं।

सीमा हैदर की बात करें तो वो कई कारणों से चर्चा में हैं। उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं। ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

देखना ये है कि जांच के बाद उनको लेकर किस तरह का फैसला लिया जाता है। सीमा हैदर चुनाव के मैदान में उतर सकती हैं क्योंकि एक पार्टी का ऑफर है। सीमा हैदर ने इसके पहले कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बन रही फिल्म को लेकर ऑडिशन दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कितना पसंद किया जाता है।

Read more about: seema haider anil sharma gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X