'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 'जवान' ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, बताया शाहरुख के साथ क्यों नहीं किया काम!

Anil Sharma On Jawan Trailer: हाल ही में गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान और सनी देओल को साथ देखकर फैंस हैरान रह गए। हर जगह दोनों सुपरस्टार्स ने वीडियो छाए हुए हैं। वहीं, शाहरुख ने गदर 2 को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें फिल्म पसंद आई है।
इधर, गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी किंग खान की आगामी फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की तारीफ करते नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि, "मुझे जवान का ट्रेलर बहुत पसंद आया। मैं हमेशा से शाहरुख खान का फैन रहा हूं। ट्रेलर में उनके लुक से मैं काफी प्रभावित हूं। खासकर उनके गंजे लुक से। यह बेहद शानदार है। मैं जवान को फर्स्ट डे ही देखूंगा।"
मौका मिले तो शाहरुख खान के साथ काम करूंगा
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन यह मौका नहीं मिल पाया है। अनिल शर्मा ने कहा, "मुझे कभी भी शाहरुख के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। अगर मुझे कभी मौका मिला, तो मैं जरुर उनके साथ काम करूंगा। लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता। शाहरुख एक बड़े स्टार हैं, फिल्म निर्माता उनके साथ काम करने के लिए कतार में इंतजार कर रहे हैं। मुझे मौका कैसे मिलेगा?"
खास बात है कि शाहरुख खान और अनिल शर्मा.. दोनों की फिलहाल एक-एक फिल्में 500 करोड़ क्लब में शामिल हैं। साल 2023 में दोनों की फिल्में (पठान और गदर 2) ब्लॉकबस्टर रही हैं। वहीं, जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











