हथोड़ा लेकर 'गदर 2' देखने पहुंच रहे हैं लोग, थिएटर में जमकर लगाए 'हिदुस्तान जिंदाबाद' के नारे

Gadar 2 Movie: 'गदर 2' का क्रेज कम होते दिख ही नहीं रहा है। इस फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, इस मूवी को देखने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बीच 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
हथोड़ा लेकर पहुंच रहे लोग
'गदर 2' फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज है और ये फिल्म लोगों में जोश भी काफी भर रही है। लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर कितनी ज्यादा दीवानगी है, उसे जाहिर करता है अनिल शर्मा द्वारा शेयर किया एक वीडियो में। यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा का है, जहां लोग हाथ में हथौड़ा लेकर ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
लोग मना रहे खुशियां
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में त्योहार का माहौल ला दिया है। फिल्म ऐसी कमाई कर रही है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त उत्सव का माहौल है। इस फिल्म के बाद लोगों के लगने लगा है कि हिंदी सिनेमा के पुराने दिन अब वापस लौट चुके हैं।
3 दिन में कमाए 130 करोड़
11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 और ओएमजी 2 एक साथ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन कमाई की बात करें तो, गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। फिल्म ने महज 3 दिनों में 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
छप्परफाड़ हो रही कमाई
जी हां, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने रविवार को 51 से 52 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल बिजनेस 132 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म ने शुक्रवार को 40.10 करोड़, शनिवार को 43.08 करोड़ और रविवार को 51 करोड़ के लगभग की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications