Gadar 2 Controversy- पाकिस्तान पर सनी देओल के इस बयान के बाद मचा बवाल? हो रहे हैं ट्रोल!

सनी देओल की फिल्म गदर 2 की मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 26 जुलाई को लॉन्च कर दिया गया है और इस ट्रेलर के रिलीज होते ही कई तरह से लोगों की बातें सामने आ रही हैं। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और एक बार फिर से तारा सिंह को पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाते देखा जा सकता है।
हालांकि इन सबके बीच सनी देओल के बयान ने बवाल भी मचा दिया है वो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सनी देओल ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बयान इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते पर दिया था और सीधा आरोप राजनीति पर लग दिया था।
भाजपा सांसद सनी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत नहीं है बल्कि ये सिर्फ एक "राजनीतिक खेल" है। जी हां, सनी देओल ने कहा था कि, "दोनों तरफ (भारत-पाकिस्तान) प्यार है। यह राजनीतिक खेल ही है जो यह सारी नफरत पैदा करता है।
और आप इस फिल्म में भी यही देखेंगे कि लोग नहीं चाहते कि हम एक-दूसरे से लड़ें।'' इसके बाद लोग सनी देओल को आड़े हांथो ले रहे हैं और कई लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने फिल्म को बायकॉट तक करने की बात कह डाली और लिखा, "तारा सिंह ने सारा बायकॉट अपने ऊपर ले लिया।"
एक का कहना था, "गदर 2 के प्रमोशन इवेंट में तथाकथित देशभक्त द्वारा #KargilVijayDiwas पर शर्मनाक बयान आया।" एक ने लिखा, ''ये तो कॉमन सेंस की बात है क्योंकि यहां के लोग इस बयान को हल्के में नहीं लेंगे।''
इस तरह से सनी देओल को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि सनी देओल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और एक बार फिर से उनके साथ अमीषा पटेल दिखेंगी। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी दमदार किरदार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications