बॉक्स ऑफिस पर Gadar 2 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो टीम ने रखी अमीषा पटेल - सनी देओल के साथ खास पार्टी, तस्वीरें

Gadar 2

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) इस वक्त सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ कर आगे बड़ चुकी हैं। फिल्म ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए हर तरफ जश्न का माहौल है। 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म की टीम ने खास पार्टी का आयोजन किया जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, मनीषा वाधंवा, उत्कर्ष शर्मा साहित कई सितारों ने हिस्सा लिया।

फिल्म गदर 2 की सफलता का जश्न-

गदर 2 की पूरी कास्ट और क्रू इस समय फिल्म की जबरदस्त सफलता से उत्साहित हैं। गदर 2 हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।

फिल्म की सफलता को देखते हुए गदर 2 टीम ने मुंबई में एक और सफलता पार्टी रखी। इस पार्टी के पीछे की वजह थी सनी देओल-अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ने भारतीय सिनेमा के शानदार 500 करोड़ क्लब में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। बैसे तो फिल्म की सफलता पर कई सारी पार्टी हो चुकी हैं परंतु ये पार्टी खास थी क्योंकि इस नवीनतम पार्टी में केवल फिल्म के कलाकार और क्रू सदस्य ही शामिल हुए थे।

इस पार्टी में का जश्न बहुत खास था और सितारें भी अपने अपने शानदार स्टाइलिश अंदाज में इस पार्टी का हिस्सा बने। सनी देओल और अमीषा पटेल ने पार्टी के मौके पर पैपराजी से बात-चीत की और जमकर पोज दिए। इस दौरान दोनों बेहद प्यारे दिख रहे थे।

सनी देओल की फिल्म ने बनाया इतिहास-

इतिहास यूंही नहीं बन जाते हैं ऐसा कहा जाता है लेकिन बात कहीं ना कहीं सच भी है। सनी देओल को इस सफलता को पाने के लिए कई सालों इंतजार करना पड़ा है और तब जाकर गदर 2 ने उनको खुशी का पल दिया है। फिलहाल तो गदर 2 ने अपनी शानदार कमाई से इतिहास रच दिया है। फिल्म की सफलता का जश्न तो बैसे पूरे बॉलीवुड ने मनाया है, और सारे मनमुटाव खत्म करके सभी ने सनी देओल को इस अपार सफलता को लेकर बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X