..................... Gadar 2 box office collection Sunny Deol film becomes fastest film to cross Rs 450 cr - Hindi Filmibeat

'गदर 2' की आंधी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, 'पठान'..'बाहुबली' को पछाड़कर ये कीर्तिमान कर लिया अपने नाम

GADAR 2

Gadar 2 Record: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' जब से रिलीज हुई है, कोई ना कोई रिकॉर्ड बना ही रही है और अब इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे जानने के बाद फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बेहद खुशी होगी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 450 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ये उपलब्धि महज 17 दिनों में हासिल कर ली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, जहां 'पठान' को यह आंकड़ा पार करने में 18 दिन लगे, वहीं 'बाहुबली 2' को 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'गदर 2' साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा हैं। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है और साथ ही यह भी बता दें कि उत्कर्ष शर्मा अनिल शर्मा के बेटे हैं और उन्होंने ही साल 2001 में जीते का रोल निभाया था और अब उन्होंने ही बड़े होकर 'गदर 2' में सनी के बेटे का रोल निभाया है।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' विभाजन पर आधारित थी, वहीं दूसरी फिल्म 1971 पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रेम, देशभक्ति, एक्शन और गहरी इमोशनल कहानी ने सिनेप्रेमियों को प्रभावित किया है, जो इसकी आसमान को छूती कमाई से साफ दिखाई दे रहा है।

इस फिल्म की तारीफ कई लोगों को करते हुए देखा गया था। सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी फिल्म की खूब तारीफ की। यही नहीं, उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी ने भी थिएटर में जाकर फिल्म देखी और सनी देओल की खूब तारीफ की थी।

Read more about: gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X