..................... Gadar 2: Anil Sharma reveals Sunny Deol cried when the film released, here know why - Hindi Filmibeat

Gadar 2: डायरेक्टर ने बताया कि गदर 2 रिलीज होते ही फोन पर रो पड़े थे सनी देओल, शेयर किया किस्सा

gadar-2-anil-sharma-reveals-sunny-deol-cried-when-the-film-released-here-know-why

Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म ने भारत में 400 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, वहीं अपने 15वें दिन भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि गदर 2 की रिलीज पर सनी देओल रो पड़े थे। बता दें, साल 2001 में पहली फिल्म गदर आई थी। जिसके 22 सालों के बाद अब सीक्वल रिलीज हुई और दर्शकों का प्यार पा रही है।

सुबह 3 बजे का रखा गया था शो

अनिल शर्मा ने बताया कि ज़ी स्टूडियो की मार्केटिंग टीम ने फिल्म के सुबह 3 बजे से शोज रखे थे। इसके बारे में उन्हें नहीं बताया गया था क्योंकि शायद वो राजी नहीं होते। डायरेक्टर को सुबह उनकी पत्नी ने फिल्म को मिले पॉजिटिव रिएक्शंस के बारे में बताए। अनिल सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर हैरान थे।

सुबह 6 बजे से सनी देख रहे लोगों के रिएक्शन

फिर अनिल शर्मा ने सनी देओल को फोन किया और फिल्म को मिल रहे प्यार के बारे में बताया। डायरेक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने सनी पहले से ही सिनेमाघरों में गदर 2 का आनंद ले रहे दर्शकों के वीडियो देख रहे थे। सनी ने उन्हें बताया कि वह सुबह 6 बजे से उठे हैं और वीडियो भी देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सनी देओल भावुक हो गए और फोन पर रोने लगे।

सनी देओल को रोता हुआ सुनकर निर्देशक अनिल शर्मा आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि उन्होंने पहली बार सनी को रोते हुए सुना था। इस मौके पर वो सभी इमोशनल हो गए।

Read more about: sunny deol anil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X