Ameesha Patel ने किया खुलासा, दूसरी एक्ट्रेसस ने नाक के नीचे से छीन लीं फिल्में, बोलीं- "मैं आउटसाइडर थी.."

Ameesha Patel: अपनी करियर की शुरुआत में ही, कहो ना प्यार है और गदर जैसी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उस वक्त की एक्ट्रेसस ने उनकी नाक के नीचे से फिल्में छीन ली थीं। जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा।
अमीषा ने बताया कि हिट फिल्मों में काम करने के बाद उनके जमाने के कंटेम्प्ररी एक्टर्स- करीना कपूर, ईशा देओल और अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स उनकी नाक के नीचे से फिल्में ले जाते थे और उन्हें इस बात का पता तक नहीं चलता था।
मेरे साथ करीना, अभिषेक, तुषार, ईशा देओल ने डेब्यू किया था
इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने कहा, "जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तो मेरे साथ केवल स्टारकिड्स या निर्माताओं के बच्चे ही डेब्यू करते थे। मेरे साथ डेब्यू करने वाले स्टार किड्स में करीना, अभिषेक, ऋतिक, तुषार कपूर, ईशा, फरदीन खान शामिल थे। आप अपना सिर जब भी घुमाते थे, तो यहां किसी न किसी फिल्मी परिवार का कोई तीसरी पीढ़ी का ही व्यक्ति दिखाई देता था। मैं एक बाहरी व्यक्ति थी और मैं पढ़ी लिखी थी।"
मैं पढ़ी लिखी आउटसाइडर थी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं साउथ बॉम्बे गर्ल भी थी। साउथ बॉम्बे से होने का मतलब है की आपकी पढ़ाई बाहर से हुई है। ये भी एक वजह थी कि लोग मुझसे चिढ़ते थे। मैं वह थी जो सेट पर शांत रहती थी, मैं किताबें पढ़ती थी और गॉसिप नहीं करती थी। इसीलिए लोग मुझे घमंडी समझने लगे।"
बिना बताए फिल्मों से निकाल दिया गया
इसके बाद अमीषा ने कहा कि जिन एक्टर्स ने उनके साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी उनसे उनकी कामयाबी देखी नहीं गई। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी कामयाबी की वजह से उनके मन में काफी जलन थी। वो मेरी नाक के नीचे से मुझसे फिल्में छीन कर ले जा रहे थे और मुझे इस बात का अंदाजा तक नहीं था। मैंने ऐसी कई फिल्में साइन की थीं जिनसे मुझे बाद में हटा दिया गया। मेरी फिल्मों की डेट ब्लॉक कर दी गई और कुछ समय बाद मैंने देखा कि उन्हीं फिल्मों में सेट पर मेरी जगह कोई और आ चुका है।"


Click it and Unblock the Notifications
