..................... Gadar 2 actress Ameesha Patel reveals Rani Mukerji was not the heroine of Aamir Khan's Mangal Pandey - Hindi Filmibeat

अमीषा पटेल ने आमिर खान की फिल्म को लेकर किया खुलासा, बोलीं- 'बाद में रानी मुखर्जी का बढ़ाया रोल और..'

ameesha-patel-reveals-rani-mukerji-was-not-the-heroine-of-aamir-khan-mangal-pandey-she-had-cameo

Ameesha Patel on Rani Mukerji: अमीषा पटेल इन दिनों सनी देओल के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट गदर 2 की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी पर बातें कीं और आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे को लेकर बड़ा खुलासा किया।

बता दें, अमीषा पटेल और रानी मुखर्जी ने दो फिल्मों में साथ काम किया है- मंगल पांडे और थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक। रानी को अपनी दोस्त बताते हुए अमीषा ने कहा कि वो कभी इनसिक्योर एक्टर नहीं रहीं और उनका दोनों फिल्मों का अनुभव काफी अच्छा रहा है।

मंगल पांडे में अमीषा पटेल का था लीड रोल!

साल 2005 में आई फिल्म मंगल पांडे के बारे में बात करते हुए अमीषा ने रिवील किया कि रानी मुखर्जी पहले 'फिल्म मंगल पांडे:द राइजिंग' की लीड हीरोइन नहीं थीं। उन्हें फिल्म में महज एक गाने के लिए रखा गया था। लेकिन बाद में आमिर खान ने उनका रोल बढ़ा दिया।

केतन मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में थे। अमीषा ने एक विधवा का किरदार निभाया था, जिन्हें एक ब्रिटिश सती प्रथा से बचाता है। वहीं रानी कोठे की मालकिन के रोल में थीं, जिन्हें मंगल पांडे से प्यार हो जाता है।

शूटिंग के दौरान आमिर खान ने बढ़ा दिया रानी मुखर्जी का रोल

अमीषा ने बताया, "जब आमिर ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी, तो मैं ब्रिटिश एक्टर टॉबी स्टीफेंस के अपोजिट थी और फिल्म में सिर्फ मेरा और टॉबी का लव एंगल दिखाया जाना था। वहीं आमिर का लव एंगल एक ब्रिटिश एक्ट्रेस के साथ था। रानी बस एक गाने के गेस्ट अपीयरेंस के लिए फिल्म में थीं, लेकिन बाद में शूटिंग के दौरान चीजें बदल गईं। आमिर ने सोचा कि मेरी लव स्टोरी ब्रिटिश कैरेक्टर के साथ होने के बजाए एक भारतीय किरदार के साथ दिखानी चाहिए। ताकि ऑडियंस को अपनापन लगे। पहले रानी का फिल्म में एक गाना होना था, लेकिन बाद में मेरे साथ उनका एक होली सॉन्ग भी शूट किया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X