चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी से गदर 2 एक्टर Sunny deol ने कहा,-"हिंदुस्तान जिंदाबाद था...है...और रहेगा"

Sunny Deol: देश में इस वक्त खुशी का माहौल है, हर कोई गर्व से इस बात का जश्न मना रहा है कि चंद्रान 2 की सफलता से लैंडिंग हो गई है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस लिस्ट में 'गदर 2' की टीम का नाम भी शामिल है। सनी देओल (Sunny deol), उत्कर्ष शर्मा और फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा ने इस सफलता पर खुशी जताई है।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सनी देओल-
पूरे देश के साथ इस विजयी क्षण का जश्न मनाते हुए सनी दओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अभिनेता ने लिखा, "कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो को बधाई। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।"
What a proud moment. #Hindustanzindabad tha hai or rahega
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 23, 2023
Congratulations to @ISRO on the successful soft landing of #Chandrayaan3 on the moon. A momentous feat in the history of India's space exploration. Proud!!!#Chandrayaan3Landing #chandrayaan_3 #ISRO #MoonMission pic.twitter.com/vzalkeJAOY
वहीं, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा, "चंदा मामा दूर नहीं रह रहे अब अपने घर के हो गए.. चंद्रयान 3 चांद पर उतर गया। हम अब चांद पर हैं। गदर गदर गदर। हर हिंदुस्तानी का गदर। हर भारतवासी आज गौरवान्वित हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था..है.. और रहेगा।"
इसके अलावा सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर आम इंसान तक सभी लोग एक के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए चंद्रयान 3 पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पूरे देश में खुशी का पल है सभी इस वक्त गर्व का क्षण महसूस कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर छाई गदर 2-
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने हाल ही में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्म की कड़ी टक्कर पठान से है।


Click it and Unblock the Notifications











